logo

केशव महतो कमलेश ने की चुनाव आयोग से मुलाकात, रखा कांग्रेस का पक्ष

congress32.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने भारतीय निर्वाचन आयोग के दल को आगामी विधानसभा चुनावो को लेकर अपनी मांगों एवं सुझावों से अवगत कराया।  उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि कांग्रेस की ओर से वरीय कांग्रेसी नेता विनय सिन्हा  और शशिभूषण राय के दो सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात कर कांग्रेस का पक्ष रखा।


शांति ने बताया कि कांग्रेस ने चुनाव आयोग के दल से झारखंड में समय पर चुनाव कराने तथा पूरे झारखंड में एक चरण में ही चुनाव संपन्न कराने सहित अन्य मांगों को रखा। उन्होंने बताया कि झारखंड में विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी को समाप्त हो रहा है, तो समय पूर्व चुनाव कराने की कोई हड़बड़ी नहीं है। समय से पहले चुनाव कराने से विकास कार्य बाधित होंगे। चालू योजनाओं की गतिशीलता में कमी आएगी। 


इस वित्तीय वर्ष में लोकसभा चुनाव और मॉनसून के कारण विकास कार्यों की रफ्तार ने अभी जोर पकड़ना प्रारंभ किया है। अगले अक्टूबर माह में राज्य में दुर्गा पूजा,दिवाली,छठ जैसे बड़े त्योहार के कारण सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों के सामंजस्यता में कमी आएगी। त्योहारों के कारण लोकतंत्र के महापर्व में जनभागीदारी कम होने की संभावना है। त्योहारों के कारण बड़ी संख्या में लोग राज्य के बाहर जाते हैं। राज्य स्थापना दिवस, त्यौहार, भगवान बिरसा मुंडा जयंती को ध्यान में रखकर चुनाव की तिथि नवंबर के बाद तय की जाए।

Tags - Keshav Mahato Kamlesh Election Commission Congress Jharkhand News